Railway Govt Job: रेलवे में 1100 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के होगा चयन, जानिए कैसे करें अप्लाई

Railway Govt Job: पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस के कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 3 जुलाई से फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आखिरी तारीख 2 अगस्त है। कैंडिडेट्स की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 11:31 AM
Railway Govt Job: ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

Railway Govt Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) की ओर से अपरेंटिस पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए 3 जून से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसमें 1100 से अधिक पद भरे जाएंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट rrcgorkhpur.net पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 10 वीं पास और संबिंधत ट्रेड में डिप्लोमा कर चुके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी जरूरी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर इस अपरेंटिसशिप के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

जानिए कहां कितनी होंगी भर्तियां


मैकेनिकल वर्कशॉप/गोरखपुर: 411 पद

सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 63 पद

ब्रिज वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट: 35 पद

मैकेनिकल वर्कशॉप/इज्जतनगर: 151 पद

डीजल शेड/इज्जतनगर: 60 पद

कैरिज एवं वैगन/लज्जतनगर: 64 पद

कैरिज एंड वैगन/लखनऊ जंक्शन: 155 पद

डीजल शेड/गोंडा: 90 पद

कैरिज एवं वैगन/वाराणसी: 75 पद

NPCIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 8वीं से लेकर 12वीं पास करें ऑनलाइन अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

अपरेंटिस के लिए उम्र सीमा

नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 साल से 24 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। उम्र का कैलकुलेशन 2, अगस्त 2023 को आधार मानकर किया जाएगा। अधिक जानकारी के आधिकारी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अपरेंटिस के लिए कैसे होगा सिलेक्शन?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ITI में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। ITI के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उनका मेडिकल भी किया जाएगा। फिर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

अपरेंटिस के लिए परीक्षा शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये परीक्षा शुल्क भरना होगा। जबिक एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महि कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।