Phd: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (University Grant Commission – UGC) की ओर से Phd (Doctor of Philosophy) कोर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। इस कोर्स की अवधि कम से कम तीन साल की होगी। नए नियमों के तहत पीएचडी के लिए एडमिशन डेट से ज्यादा से ज्यादा 6 साल का समय दिया जाएगा। कैंडिडिटेस् को री-रजिस्ट्रेशन के जरिए ज्यादा से ज्यादा दो साल का और समय दिया जाएगा। इस मामले में UGC का मानना है कि नए नियमों से अच्छे स्टूडेंस को फायदा होगा। वहीं उन्हें कम उम्र दाखिला मिल सकेगा।
