UIDAI Recruitment 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! आधार कार्ड बनाने वाली UIDAI में इन पदों पर निकली वैकेंसी

UIDAI Recruitment 2023: खाली पदों की कुल संख्या दो है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु अप्लाई की आखिरी तारिख तक 56 साल से कम होनी चाहिए। नियुक्त व्यक्तियों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 पे स्केल के आधार पर भुगतान किया जाएगा। यह भर्ती UIDAI मुख्यालय दिल्ली के लिए की जाएगी। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 11:57 AM
UIDAI Recruitment 2023: आधार कार्ड बनाने वाली UIDAI निजी सचिव के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है

UIDAI Recruitment 2023 Notification: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड बनाने वाले प्राधिकरण यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने प्रोफेशनल युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 20 जुलाई 2023 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, UIDAI निजी सचिव के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर करना होगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारिख 18 सितंबर 2023 है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 साल है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, खाली पदों की कुल संख्या दो है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु अप्लाई की आखिरी तारिख तक 56 साल से कम होनी चाहिए। नियुक्त व्यक्तियों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 पे स्केल के आधार पर भुगतान किया जाएगा। यह भर्ती UIDAI मुख्यालय दिल्ली के लिए की जाएगी। इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के शेड्यूल में होगा बदलाव! बदली जाएगी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख


इन पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी UIDAI के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी गई है। कुल पांच साल की सर्विस वाले केंद्र सरकार के कर्मचारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में साफ तौर पर कहा गाय है कि उम्मीदवारों को केंद्र सरकार का कर्मचारी होना चाहिए या पे मैट्रिक्स लेवल 6 और 7 में तीन साल की रेगुलर सर्विस की होनी चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदन फॉर्म
  • सभी अनुभव सर्टिफिकेट
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स
  • सभी डाक्यूमेंट्स अटेस्टेड होना अनिवार्य है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।