UP Board Exam Time Table 2022: 24 मार्च से शुरू होंगे कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम, यहां देखें टाइम टेबल

UP Board Exam Date 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी किया

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 10:56 PM
Story continues below Advertisement
UP Board की कक्षा 10वीं और कक्षा12 वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी

यूपी बोर्ड (UP Board) की कक्षा 10वीं और कक्षा12 वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं (Class 10) और कक्षा 12वीं (Class 12) बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी किया। छात्र बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल/डेटशीट सहित सभी लेटेस्ट अपडेट को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।

UP बोर्ड की जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल तक और कक्षा10 वीं की परीक्षा 11 अप्रैल तक खत्म हो जाएंगी।

UP बोर्ड की परीक्षा में इस साल 50 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 27.8 लाख से अधिक छात्रों और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 23.9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।


यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित करने के लिए कुल 8,373 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम सेंटर की सूची उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है।

यह भी पढ़ें- Ashneer Grover ने 100 करोड़ के शेयर खोए, अब BharatPe में करीब 9.5% हिस्सेदारी के लिए है लड़ाई

12वीं कक्षा के एग्जाम टाइम टेबल को आप नीचे देख सकते हैं-

24 मार्च - हिंदी

26 मार्च - भूगोल

28 मार्च - गृह विज्ञान

30 मार्च - पेंटिंग

1 अप्रैल - अर्थशास्त्र

4 अप्रैल - कंप्यूटर

6 अप्रैल - अंग्रेजी

8 अप्रैल - रसायन विज्ञान/इतिहास

11 अप्रैल - शारीरिक शिक्षा

13 अप्रैल - गणित/जीव विज्ञान

15 अप्रैल - भौतिकी

18 अप्रैल - समाजशास्त्र

19 अप्रैल - संस्कृत

20 अप्रैल - नागरिक शास्त्र

कक्षा 10 के परीक्षा टाइम टेबल को यहां देख सकते हैं-

24 मार्च - हिंदी

25 मार्च - गृह विज्ञान

28 मार्च - पेंटिंग

30 मार्च - कंप्यूटर

1 अप्रैल - अंग्रेजी

4 अप्रैल - सामाजिक विज्ञान

6 अप्रैल - विज्ञान

8 अप्रैल - संस्कृत

11 अप्रैल - गणित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।