UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी! 88.18% छात्रों ने मारी बाजी, upmsp.edu.in पर करें चेक

10वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट results.upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, results.gov.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध है

अपडेटेड Jun 18, 2022 पर 2:50 PM
UPMSP ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं

UP Board 10th Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाई स्कूल में कुल 88.18 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 10वीं परीक्षा में कुल 25 लाख 20 हजार 634 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 22 लाख 22 हजार 745 छात्र पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें- TCS के नौकरी से हटाने के बाद लंबी कानूनी लड़ाई में इस शख्स की हुई जीत, जानिए कोर्ट ने दिया क्या फैसला

कानपुर नगर के रहने वाले प्रिंस पटेल (Prince Patel) हाई स्कूल परीक्षा के टॉपर घोषित किए गए हैं। वह शहर में स्थित अनुभव इंटर कॉलेज के छात्र हैं। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरी और तीसरे नंबर पर कानपुर नगर की किरन कुशवाहा हैं। यूपी बोर्ड की निदेशक डॉ सरिता तिवारी और यूपी बोर्ड के सचिव डॉ दिव्य कांत शुक्ल ने रिजल्ट घोषित किया।


यहां करें चेक

10वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट results.upmsp.edu.in, results.gov.in, upmspresults.up.nic.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा। वहीं, छात्र न्यूज 18 के इस लिंक पर क्लिक कर भी डायरेक्ट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

47 लाख छात्र कर रहे थे रिजल्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश के करीब 10वीं और 12 वीं के 47 लाख छात्र बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। यूपी बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शाम पांच बजे जारी किया जाएगा।

51 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से अधिक (51,92,689) छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक (47,75,749) छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक था। यूपी बोर्ड 2022 को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे।

पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 अंक या न्यूनतम 5 विषयों को पास करना होगा। यदि छात्र किसी एक विषय में पास होने में असफल होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।