Eid-Ul-Fitr 2023: भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें सही तारीख सहित अन्य डिटेल्स

Eid-Ul-Fitr 2023: ईद-उल-फितर एक उल्लासपूर्ण अवसर है, जिसे सभी उम्र के मुसलमानों द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर इस्लामिक कैलेंडर में 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन चांद का दीदार करने के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाता है। दुनिया भर के देशों में चांद का दीदार होने के आधार पर ईद-उल-फितर की तारीख अलग-अलग हो सकती है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
Eid-Ul-Fitr 2023: माना जा रहा हैं चांद दिखने के बाद भारत में 21 या 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा

Eid-Ul-Fitr 2023: रमजान का पवित्र महीना अपने समापन के करीब है। दुनिया भर के मुसलमान महत्वपूर्ण त्योहार ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) मनाने के लिए तैयार हैं। एक माह के रोजा की समाप्ति पर ईद का पर्व मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर का पर्व सबसे बड़ा होता है, लिहाजा हर उम्र के व्यक्ति को ईद का बेसब्री से इंतजार रहता है। जिस तरह चांद के दीदार के बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू होता है, ठीक उसी तरह रमजान के आखिरी दिन भी चांद नजर आने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रमजान के महीने की शुरुआत 24 मार्च से हुई थी। ऐसे में माना जा रहा हैं चांद दिखने के बाद भारत में 21 या 22 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितर एक उल्लासपूर्ण अवसर है, जिसे सभी उम्र के मुसलमानों द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर इस्लामिक कैलेंडर में 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन चांद का दीदार करने के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाता है। दुनिया भर के देशों में चांद का दीदार होने के आधार पर ईद-उल-फितर की तारीख अलग-अलग हो सकती है। ईद का त्यौहार अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। इस दिन सुबह सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। फिर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिलते और ईद की बधाई देते हैं। इस दिन लोगों के घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान (खासतौर पर सेंवई) बनाने का रिवाज हैं।

भारत में कब है ईद?


भारत में इस साल ईद का त्योहार 21 या 22 अप्रैल 2023 को मनाया जा सकता है। अगर चांद नजर नहीं आया है, तो एक दिन घट या फिर बढ़ सकता है। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। माना जा रहा है कि भारत में इस बार ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। सऊदी अरब में अगर चांद का दीदार 20 अप्रैल को हुआ तो भारत में 21 अप्रैल को चांद नजर आएगा। ऐसे में 22 अप्रैल को भारत में ईद मनाई जाएगी।

केरल में ईद-उल-फितर शेष भारत की तुलना में एक दिन पहले मनाया जाता है, क्योंकि स्थानीय लोग पारंपरिक इस्लामिक कैलेंडर का पालन करते है। केरल एकमात्र भारतीय राज्य है जिसकी ईद-उल-फितर की तारीख सऊदी अरब में चांद का दीदार होने के आधार पर निर्धारित होता है। समिति के निर्णय के आधार पर राज्य सरकार ईद-उल-फितर के लिए अवकाश घोषित करती है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस साल केरल में यह त्योहार 21 अप्रैल को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Fox News को गलत दावा करना पड़ा भारी, अमेरिकी न्यूज चैनल को ₹58,000 करोड़ का करना पड़ा भुगतान

वहीं, कश्मीर में ईद-उल-फितर की शुरुआत राज्य के ग्रैंड मुफ्ती द्वारा तय की जाती है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कश्मीर में ईद-उल-फितर का त्योहार इस साल 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पवित्र महीने के दौरान 29 या 30 दिनों का रोजा रखते हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 19, 2023 12:12 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।