Ajith Kumar: अजित कुमार के साथ दुबई में हुआ बड़ा हादसा, रेस की प्रैक्टिस के दौरान हुआ एक्सीडेंट

Ajith Kumar: एक्टर अजित कुमार एक रेस में भाग लेने के लिए इस समय दुबई में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस की प्रैक्टिस के दौरान अजीत के साथ एक हादसा हो गया, जब रेट ट्रैक पर उनकी कार बैरियर्स से टकरा गई और उनका एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
Ajith Kumar: अजित कुमार एक रेस में भाग लेने के लिए इस समय दुबई में हैं। रेस की प्रैक्टिस के दौरान अजीत के साथ एक हादसा हो गया(Photo Credit: Social Media)

Ajith Kumar Accident: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार एक कार रेस में भाग लेने के लिए इस समय दुबई में हैं। इस रेस को 24H दुबई 2025 के नाम से भी जाना जाता है। NDTV के मुताबिक, 6 घंटे लंबी प्रैक्टिस के दौरान अजीत की कार बैरियर्स से टकरा गई, जिससे उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस एक्सीडेंट में एक्टर को चोट नहीं आई है।

अजित कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं

अजित कुमार की टीम ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह बैरियर से टकराने के बाद उनकी कार सात बार घूमती हुई नजर आ रही है। इसके बाद उन्हें बचाया गया और एंबुलेंस में ले जाया गया। उनके मैनेजर सुरेश चंद्रा ने एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "अजीत को कोई चोट नहीं आई है, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। जब यह घटना हुई, तब वह 180 किलोमीटर की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।"


अजित को है ड्राइविंग और बाइकिंग का भी शौक

अपने एक्टिंग के करियर के अलावा अजित को ड्राइविंग और बाइकिंग का भी बहुत शौक है। जब यह हादसा हुआ तो एक्टर अपनी टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे, जिसकी कप्तानी उन्होंने की थी। रेस के लिए टीम को 24 घंटे ड्राइव करना था, जिसमें प्रत्येक सदस्य छह घंटे ड्राइव करेगा। अजित अपने छह घंटे पूरे करने से बस कुछ ही मिनट दूर जब यह हादसा हो गया।

 

 

रेसिंग टीम के मालिक हैं अजीत कुमार

एक्टर अजीत कुमार रेसिंग टीम के मालिक हैं और वह अपने तीन अन्य साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ इस बेहद प्रतिस्पर्धी रेस में भाग लेने के लिए काफी एक्साइटेड थे। आपको बता दें कि फैबियन डफीक्स ने पिछले साल दिसंबर में अजीत कुमार रेसिंग के लिए टीम मैनेजर का पद संभाला था।

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' की हालत खराब! गुरुचरण सिंह ने हॉस्पिटल के बेड से शेयर किया ये इमोशनल वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।