Ajith Kumar Accident: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार एक कार रेस में भाग लेने के लिए इस समय दुबई में हैं। इस रेस को 24H दुबई 2025 के नाम से भी जाना जाता है। NDTV के मुताबिक, 6 घंटे लंबी प्रैक्टिस के दौरान अजीत की कार बैरियर्स से टकरा गई, जिससे उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस एक्सीडेंट में एक्टर को चोट नहीं आई है।
