Get App

'मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है': हैदराबाद भगदड़ पर बोले अल्लू अर्जुन, सीएम रेवंत रेड्डी और ओवैसी ने बोला था हमला

Allu Arjun News: हैदराबाद में 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में मची भगदड़ पर पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन ने शनिवार को कहा कि बहुत सारी फर्जी सूचनाएं हैं। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता। लेकिन मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है। शनिवार तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक्टर पर तीखा हमला बोला था

Akhileshअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 10:25 PM
'मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है': हैदराबाद भगदड़ पर बोले अल्लू अर्जुन, सीएम रेवंत रेड्डी और ओवैसी ने बोला था हमला
Allu Arjun News: तेलंगाना विधानसभा में AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने अल्लू अर्जुन पर गंभीर आरोप लगाए हैं

Allu Arjun News: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने शनिवार (21 दिसंबर) को कहा कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को उनकी फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर होने के दौरान एक महिला की मौत और उसके बेटे के घायल होने की घटना एक दुर्घटना थी। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं बच्चे (अस्पताल में भर्ती) की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, यह बहुत अच्छा है। बहुत सारी गलत सूचनाएं हैं, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता। मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है।

रेड्डी ने रोड शो करने और थिएटर में भीड़ को हाथ हिलाकर संबोधित करने के लिए अभिनेता की आलोचना की थी जिसके के कुछ घंटों बाद, अभिनेता ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह कोई जुलूस या रोड शो नहीं था। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, "बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं कि मैंने एक खास तरीके से व्यवहार किया। ये गलत आरोप हैं। यह अपमानजनक है और चरित्र हनन है। बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, बहुत सारे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।"

महिला की मौत को एक दुर्घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को दोष नहीं दे रहे हैं क्योंकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद, शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें