Avatar 2 Movie Review: अद्भुत और अकल्पनीय दुनिया में ले जाती है 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', जेम्‍स कैमरून के मुरीद हुए फैंस

Avatar 2 Movie Review: जेम्‍स कैमरून आपको ऐसी अद्भुत, अकल्पनीय और तिलिस्मी दुनिया में ले जाते हैं, जो आपकी कल्पना से बहुत ही परे हैं

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 2:08 PM
Avatar 2 Movie Review: ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि फिल्म देखकर उनके होश उड़ गए

Avatar: The Way of Water Movie Review: मशहूर हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water)' दुनियाभर के सिनेमाघरों में आज यानी 16 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फैंस करीब 13 साल से 'अवतार (Avatar)' के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्‍म का पहला भाग 2009 में र‍िलीज हुआ था। र‍िलीज के साथ ही अवतार ने हंगामा मचा द‍िया था। Avatar भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। हर कोई 3D में Avatar के पैंडोरा की इस दुनिया को देख दंग रह गया था।

अब एक बार फिर ये अद्भुत और अकल्पनीय दुनिया पर्दे पर लौट आई है। पहले भाग में जहां जंगल की दुनिया दिखाई गई थी, वहीं अब सैली का परिवार समुद्र की खूबसूरती और उसकी एक अलग दुनिया में आपको ले जाता है। दुनिया की सबसे महंगी फिल्म का फर्स्ट डे और फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आने लगे हैं। थिएटर से निकलने के बाद फैंस बता रहे हैं कि उन्हें शानदार विजुअल्स और जबरदस्त VFX से भरी ये फिल्म कैसी लगी। ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि फिल्म देखकर उनके होश उड़ गए।

Avatar2


Avatar की सुपर कामयाबी के बाद Avatar: The Way of Water को लेकर दर्शकों की अपेक्षाएं आसमान छू रही थीं। फैंस का कहना है कि अवतार 2 में भी जेम्स कैमरून दर्शकों को निराश नहीं करते। वे आपको ऐसी तिलिस्मी दुनिया में ले जाते हैं, जो आपकी कल्पना से बहुत ही परे हैं। हालांकि, कमाल की बात ये है कि एक अलग संसार होने के बावजूद कहानी का कोर विशुद्ध रूप से मानवीय है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

'अवतार 2' की कहानी

Avatar: The Way of Water में कहानी 10 साल आगे बढ़ चुकी है। पिछले भाग में आपने देखा था कि कैसे पेंडोरा पर इंसानों को मूल्यवान खनिज की खोज थी। लेकिन अब इंसानों को लग रहा है कि इस धरती पर रहना मुहाल है, तो वे एक नए गृह की तलाश में हैं। पेंडोरा पर नावी समुदाय के जैक सली (Sam Worthington) एक फैमिली मैन की तरह अपनी प्यारी पत्नी नेतिरी (Zoe Saldana) और चार बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहा है। उनके दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

ये भी पढ़ें- BIHAR HOOCH TRAGEDY: बिहार में जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या 53 हुई, 123 लोग गिरफ्तार

लेकिन फिर उनकी हंसती-खेलती जिंदगी पर किसी की नजर लग जाती है। अब पुराने दुश्‍मन लौट आए हैं और आकाशवास‍ियों ने उनपर हमला कर द‍िया है। ऐसे में अपने परिवार की रक्षा के लिए सुली अपने फैमिली के साथ अपना जंगल छोड़ तटीय इलाके एक दूसरे गांव की तरफ बढ़ते हैं और यहां से शुरू होता है उनका पानी का सफर... पेंडोरा के जंगलों से निकल कर अब वह टोनोवरी के ऐसे द्वीप पर है, जिनके लिए समंदर ही सब कुछ है। वे लोग एक तरह से खुद को जल जीव ही मानते हैं। सली के परिवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, समंदर और पानी की नई दुनिया में खुद को ढालना...।

Avatar_Review

3 घंटे और 12 मिनट के इस फिल्‍म के कई सीन देखकर आप उस ग्रह की अकल्पनीय खूबसूरती में खो जाएंगे। कहीं भी फिल्म में कुछ नकली या बनावटी नहीं लगता है। सबकुछ ऐस दिखाई गई है ज‍िस पर व‍िश्‍वास हो जाए। VFX के नाम पर बनने वाली फिल्‍मों के लिए Avatar: The Way of Water फिर से एक मास्‍टर क्‍लास लेकर आई है। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को देखने के बाद अंदाजा हो ही जाता है कि इसमें VFX का उत्कृष्टता का कोई जवाब नहीं है। कैमरून फिल्म की कहानी के केंद्र पर अपनी पकड़ बनाए रखते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।