Coldplay: अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले कोल्डप्ले को मिला नोटिस, मंच पर इन्हें शामिल करने की मनाही

Coldplay: ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। कॉन्सर्ट से पहले शो के आयोजकों को चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट की तरफ से एक नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें मंच पर बच्चों को शामिल न करने का निर्देश दिया गया है। बता दें अहमदाबाद में 25 और 26 जनवरी को कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होगा

अपडेटेड Jan 05, 2025 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
Coldplay: चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट पहले सिंगर क्रिस मार्टिन और शो के आयोजकों को एक नोटिस भेजा है (Photo Credit- Social Media)

गुजरात के अहमदाबाद में 25 और 26 जनवरी को ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट का आयोजन होने वाला है। इसके आयोजन से पहले अहमदाबाद की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने सिंगर क्रिस मार्टिन और शो के आयोजकों को एक नोटिस भेजा है। यह निर्देश दिया है कि कॉन्सर्ट के दौरान किसी भी तरह से मंच पर बच्चों को शामिल न किया जाए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके साथ ही आयोजकों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि किसी भी बच्चे को बिना इयरप्लग के कॉन्सर्ट में एंट्री न दिया जाए। निर्देश न मानने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई है। यह कॉन्सर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

नोटिस में चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने क्या कहा


चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट द्वारा जारी नोटिस में आयोजकों से यह भी कहा गया है कि वे ध्वनि नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन करें। कॉन्सर्ट के दौरान 120 डेसिबल से अधिक का साउंड लेवल नहीं होना चाहिए। इस से अधिक साउंड बच्चों के हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। नोटिस में कोल्डप्ले को स्पष्ट कहा गया है कि यदि वे इन निर्देशों का पालन करने में असफल रहते हैं, तो अहमदाबाद के जिला बाल सुरक्षा इकाई द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसने दर्ज करवाई शिकायत

यह नोटिस चंडीगढ़ के समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धारनेवर द्वारा की गई एक शिकायत के बाद जारी किया गया। अपनी शिकायत में धारनेवर ने कहा कि इस तरह के शो में लाउड साउंड से बच्चों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।

भारत में कब हुआ था आखिरी शो

गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट 25 और 26 जनवरी को होगा। पहले बैंड का केवल एक शो अहमदाबाद में होना था, लेकिन फैंस के मांग की वजह से दूसरे शो का भी आयोजन किया गया। गुजरात कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में 18, 19, और 21 जनवरी को कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट होगें। बता दें कि देश में 2016 के बाद से कोई कोल्ड प्ले नहीं हुआ है। 2016 में मशहूर गायक क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, बेसिस्ट गाय बेरीमैन और विल चैंपियन का बैंड ने ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल के हिस्से के रूप में आखिरी बार भारतीय मंच पर प्रदर्शन किया था।

Deepika Padukone Birthday: शादी से पहले इन सेलेब्स पर आया था दीपिका पादुकोण का दिल, क्रिकेटर से लेकर एक्टर भी है शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।