Coldplay: भारत में जल्द ही इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट मुंबई में होने वाला है। कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के लेकर भारत में अलग ही तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है। फैंस में दीवानगी का ऐसा आलम है कि इस कॉन्सर्ट के टिकट बुकमायशो पर चंद मिनटों में ही बिक गए थे। अगर आप अब तक मुंबई कॉन्सर्ट के लिए टिकट नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बुकमायशो ने कोल्डप्ले के आगामी मुंबई कॉन्सर्ट के लिए अतिरिक्त टिकटों की घोषणा की है।
