Golden Globes 2025 Winners List: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दुनिया के सबसे दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं। इस साल कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ। 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में इस बार कई बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा 10 नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्म 'एमिलिया पेरेज' रही, इसके अलावा अन्य नॉमिनेशन में 'शोगुन','द बियर','विकेड' और 'चैलेंजर्स' शामिल हैं।
भारत की ओर से पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन यह अवॉर्ड जीतने में चूक गई। इस समारोह ने दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को एक साथ एक मंच पर लाने का काम किया।
भारत की ओर से पायल कपाड़िया से थी उम्मीद
इस अवार्ड शो में भारत की नजरें डायरेक्टर पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' पर टिकी हुई थीं। इस फिल्म को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज में और डायरेक्टर पायल को बेस्ट डायरेक्शन में नॉमिनेशन किया गया था। इस फिल्म को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन यह फिल्म किसी भी कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं जीत सकी। नॉन-इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में फ्रांस की चर्चित म्यूजिकल क्राइम कॉमेडी फिल्म 'एमिलिया पेरेज' ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा, बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड ब्रैडी कॉर्बेट को उनकी बेहतरीन निर्देशन क्षमता के लिए दिया गया।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2025 के पूरे विनर्स की कंप्लीट लिस्ट