Nayanthara: एक बार फिर कानूनी मुसीबत में फंसी लेडी सुपरस्टार? जानें पूरा मामला

Nayanthara:'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अब ऐसी खबरें आ रही है कि लेडी सुपरस्टार नयनतारा को अपनी डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति के कंटेंट इस्तेमाल करने के मामले में एक और नोटिस मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 9:57 PM
Nayanthara: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपने डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गई है

Nayanthara: लेडी सुपरस्टार नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। यह डॉक्यूमेंट्री पिछले साल नवंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके तुरंत बाद साउथ स्टार धनुष ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। एक्टर ने आरोप लगाया था कि डॉक्यूमेंट्री में उनकी प्रोडक्शन फिल्म 'नानम राउडी धान' के कुछ सेकंड के बीटीएस फुटेज का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के शामिल किया गया है। अब इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है, जिससे एक्ट्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। मेकर्स ने यह दावा किया है कि डॉक्यूमेंट्री में 'चंद्रमुखी' फिल्म की क्लिप को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

चंद्रमुखी के निर्माताओं ने भेजा 5 करोड़ का नोटिस!


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूब पर फिल्म अपडेट्स शेयर करने वाले अभिनेता चित्रा लक्ष्मण ने हाल ही में बताया कि, 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं को डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म के कुछ खास सीन शामिल किए जाने पर आपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी' के निर्माताओं ने एक्ट्रेस नयनतारा और नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। आरोप है कि 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'चंद्रमुखी' के कुछ सीन 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नामक डॉक्यूमेंट्री में परमिशन लिए बिना इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने नयनतारा और नेटफ्लिक्स से 5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि की भी मांग की है। इस आरोपों पर नयनतारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

धनुष भी भेज चुके हैं नोटिस

इससे पहले भी एक बार नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद हुआ हो चुका है, जब फिल्म 'नानुम राउडी धान' के निर्माता धनुष ने बिना अनुमति उनके फुटेज का इस्तेमाल करने पर एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस भेजा था। इस पर नयनतारा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर धनुष के दावों को खारिज कर दिया था, जिससे दोनों के फैंस के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी।

कब रिलीज हुई थी डॉक्यूमेंट्री

'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस नयनतारा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ शादी से पहले के खास पलों को भी दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में उनकी लव स्टोरी, शादी की तैयारियों और ग्रैंड सेलिब्रेशन को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही, नयनतारा की कुछ चर्चित फिल्मों के सीन भी इसमें शामिल किए गए हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर 2024 को नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर रिलीज की गई थी और फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Golden Globes 2025 Winners List: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने से चूकी भारतीय फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।