सरकार ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म जैसे dream11, MPL,ऑनलाइन रमी, तीन पत्ती को रेगुलेट करने की तैयारी कर रही है। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि ऑनलाइन गेमिंग पर अंतरराष्ट्रीय नियमों की स्टडी के लिए सरकार ने कमिटी बनाई है। ये कमिटी 3 महीने में अपनी रिपोर्ट देगी। इस कमिटी में नीति आयोग समेत 6 मंत्रालय शामिल हैं। इसमें गृह मंत्रालय, I&B,IT और यूथ अफेयर मंत्रालय शामिल हैं। कमिटी ही बताएगी कौन रेगुलेटर होगा। ये गेमिंग के एडिक्शन पर भी अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें कि अभी तक देश में ऑनलाइन गेमिंग का कोई कानून नहीं है।
