Allu Arjun Bail: सध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है। इससे पहले एक्टर को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। अब उनको रेगुलर जमानत मिल गई है। बता दें हैदराबाद में 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार भी किया था।
