Ranbir Kapoor: 'लड़ाई के बाद तोड़ देती थी...', रणबीर कपूर ने शादी के पहले एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर किया था ये बड़ा खुलासा!

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिलहाल वह आलिया भट्ट के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी एक एक्स-गर्लफ्रेंड का जिक्र करते हुए बताया था कि वह गुस्से में उनका अवार्ड को तोड़ दिया करती थी

अपडेटेड Jan 12, 2025 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
Ranbir Kapoor: रणबीर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड से बहस होती थी, तो वह गुस्से में उनकी अवॉर्ड्स तोड़ देती थी

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर अभी आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश है। आलिया से शादी से पहले इनके नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुके हैं।

रणबीर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में एक बार उन्होंने अपनी एक पूर्व गर्लफ्रेंड का किस्सा बताया था, जिसमें उन्होंने कहा कि जब वो गुस्सा होती थीं तो अपने गुस्सा को जाहिर करने का तरीका बहुत ही अजीब होता था।

गुस्से में अवॉर्ड्स तोड़ देती थी


साल 2017 में फिल्मफेयर के एडिटर जितेश पिल्लई को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था, जब भी उनकी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बहस होती थी, तो वह गुस्से में उनके फिल्मफेयर अवॉर्ड्स तोड़ देती थी। रणबीर ने याद करते हुए कहा था कि वह उनसे कहते थे, "अरे, वो फिल्मफेयर को हाथ मत लगाना और अपनी ट्रॉफियों को बचाने की गुजारिश करते थे।" इस इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम तो नहीं बताया। लेकिन एक्टर की डेटिंग हिस्ट्री को देख कर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वह दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ में से कोई हो सकती हैं।

रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। एक समय में दीपिका पादुकोण के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रणबीर लंबे समय तक कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में रहे, लेकिन यह रिश्ता भी कुछ सालों बाद खत्म हो गया।

साल 2022 में हुईं रणबीर-आलिया की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोग शामिल हुए थे। दोनों के घर 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ। अब यह जोड़ी पैरेंटहुड का आनंद ले रही है और अपनी खुशहाल फैमिली लाइफ के वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

Aamir Khan: आमिर खान से सलाह नहीं लेते उनके बेटे जुनैद खान! एक्टर खुद किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।