Get App

धनश्री से तलाक की खबरों के बीच किसे डेट कर रहे हैं चहल? अफवाहों पर RJ महवश ने तोड़ी चुप्पी

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें हटा दी थी। इसके बाद से यह अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि शायद दोनों के रिश्ते में कुछ समस्या हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 6:29 PM
धनश्री से तलाक की खबरों के बीच किसे डेट कर रहे हैं चहल? अफवाहों पर RJ महवश ने तोड़ी चुप्पी
युजवेंद्र चहल से अफेयर के रूमर्स पर भड़कीं RJ महवश

Yuzvendra Chahal  And RJ Mahvash :  क्रिकेट की दुनिया में अपनी शानदार फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों की बोलती बंद करने वाले गेंदबाजा यजुवेंद्र चहल इन दिनों खेल से नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों की तरह छाई हुईं हैं। हांलकि चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबर सही है ये अफवाह, इसकी सच्चाई किसी को पता नहीं है। वहीं तलाक के इन अफवाहों के बीच चहल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में चहल, आरजे महवश के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। वहीं तस्वीरों के वायरल होने के बाद आरजे महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

RJ महवश ने तोड़ी चुप्पी

चहल के साथ जिस आरजे की तस्वीर वायरल हो रही है वो आरजे महवश हैं। अपनी तस्वीरों को लेकर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं। यह देखकर हंसी आती है कि ये अफवाहें कितनी बकवास हैं और बिना किसी आधार के हैं। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ दिखते हैं, तो क्या इसका मतलब है कि आप उनसे डेटिंग कर रहे हैं? मैं माफी चाहती हूं, ये किस साल में जी रहे हैं? और आप सब कितने लोगों से डेट कर रहे हैं?" महवश ने आगे कहा, "मैं 2-3 दिन से चुप रही हूं, लेकिन अब मैं किसी भी पब्लिक रिलेशन्स टीम को अपना नाम इस तरह इस्तेमाल नहीं करने दूंगी। लोगों को कठिन समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने देना चाहिए।"

तस्वीर हुई थी वायरल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें