Get App

Jetshen Dohna Lama: सिक्किम की 9 वर्षीय जेटशेन डोहना बनीं सारेगामापा सीजन 9 की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 10 लाख रुपये

Jetshen Dohna Lama: सिंगिंग पावरहाउस के नाम से मशहूर सिक्किम के पाकयोंग जिले से आने वालीं जेटशेन डोहना इस पूरे सीजन के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देती रहीं, जिसे जजों और दर्शकों ने बहुत पसंद किया। ट्रॉफी के साथ उन्हें 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 10:38 AM
Jetshen Dohna Lama: सिक्किम की 9 वर्षीय जेटशेन डोहना बनीं सारेगामापा सीजन 9 की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 10 लाख रुपये
Jetshen Dohna Lama: 9 साल की जेटशेन डोहना लामा ने सारेगामापा 9 की ट्रॉफी जीत ली है

सिक्किम (Sikkim) की रहने वाली नौ वर्षीय लड़की जेटशेन डोहना लामा (Jetshen Dohna Lama) ने बच्चों से जुड़े मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 (winner of Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs 9) की ट्रॉफी जीत ली हैं। वह ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की हैं। पूरे सीजन के दौरान दर्शकों को शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल देखने को मिला, जिन्होंने इन युवा सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया। भारती सिंह ने शो की होस्ट के रूप में सबका मनोरंजन किया। अब तीन महीने बाद शो को उसका विनर मिल गया।

सिंगिंग पावरहाउस के नाम से मशहूर सिक्किम के पाकयोंग जिले से आने वालीं जेटशेन इस पूरे सीजन के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देती रहीं, जिसे जजों और दर्शकों ने बहुत पसंद किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान जेटशेन को इस शो की प्रतिष्ठित ट्रॉफी भेंट की गई। इस ट्रॉफी के साथ उन्हें 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली।

दूसरी ओर फाइनलिस्ट्स हर्ष सिकंदर और न्यानेश्वरी घाडगे को क्रमशः फर्स्ट एवं सेकंड रनर अप घोषित किया गया है। सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन के धमाके से कम नहीं था, जहां कुछ जबर्दस्त परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स पेश किए गए।

लामा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। प्रतियोगिता बहुत कठिन थी क्योंकि सभी प्रतियोगी बहुत प्रतिभाशाली हैं। मेरी यात्रा मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रही है और मैं अपने सभी गुरुओं का आभारी हूं जिन्होंने लगातार मेरा समर्थन किया और मेरी क्षमता को समझने में मेरी मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें