Get App

Saif Ali Khan Attack: घर में अनजान शख्स को देख कर चिल्लाई मेड, बच्चों को बचाने दौड़े सैफ अली खान, जानें कब-कब क्या हुआ

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ इमरजेंसी सर्जरी के बाद ‘‘खतरे से बाहर’’ हैं। यह हमला बीती रात करीब 2.30 बजे 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर उनके अपार्टमेंट में हुआ। पुलिस ने 'हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ हथियार के बल पर डकैती’ का मामला दर्ज किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 7:59 PM
Saif Ali Khan Attack: घर में अनजान शख्स को देख कर चिल्लाई मेड, बच्चों को बचाने दौड़े सैफ अली खान, जानें कब-कब क्या हुआ
Saif Ali Khan Attack: घर में अनजान शख्स को देख कर चिल्लाई मेड, बच्चों को बचाने दौड़े सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार (16 जनवरी) की सुबह मुंबई में बांद्रा स्थित उनके आलीशान घर में ही एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला कर दिया। एक्टर अब हमले में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। घायल होने के बाद 54 साल के सैफ अली खान को उनके बेटे इब्राहिम लीलावती अस्पताल ले गए, जहां उनकी सर्जरी की गई। यह घटना सुबह करीब 3 बजे बांद्रा स्थित उनके घर पर घटी।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ इमरजेंसी सर्जरी के बाद ‘‘खतरे से बाहर’’ हैं। यह हमला बीती रात करीब 2.30 बजे 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर उनके अपार्टमेंट में हुआ। पुलिस ने 'हत्या या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश के साथ हथियार के बल पर डकैती’ का मामला दर्ज किया है।

सैफ अली खान के घर पर कब-कब क्या हुआ:

सैफ अली खान अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ घर पर थे। उस समय उनकी पत्नी करीना कपूर दोस्तों के साथ बाहर गई हुई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें