Saif Ali Khan Attacked : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर के अंदर उनपर हुए हमले ने परिवार से लेकर फैंस तक को हैरत में डाल दिया है। सैफ अली खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया कि उन्हें, उनके बेटे ने ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया, क्योंकि उनका खून बहुत बह रहा था और कार का ड्राइवर घर पर नहीं था। अब, सैफ को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल तक के पूरे वाकये के बारे में बताया है।
