Sikandar Teaser: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद सलमान की फिल्म को लेकर बड़ा फैसला, अब इस दिन आएगा टीजर

Sikandar Release Delay: 'सिकंदर' फिल्म के मेकर्स सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर इसका टीजर लॉन्च करने वाले थे। फिल्म मेकर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के मद्देनजर फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है। मेकर्स ने टीजर की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 8:19 PM
Story continues below Advertisement
Sikandar Teaser: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फिल्म मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर के टीजर की लॉन्च डेट बदलने की घोषणा की

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के बर्थडे के खास मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होना था। लेकिन निर्माता एआर मुरुगादॉस ने इसके रिलीज को टाल दिया। फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के मद्देनजर टीजर रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है।

अब टीजर कल यानी 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा। टीजर रिलीज के नई तारीख के बारे में नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। बता दें भारत के पुर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीती रात नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। पुर्व पीएम 92 साल के थे।

फिल्म मेकर्स ने क्या कहा


सिकंदर के टीजर को रिलीज किए जाने से कुछ घंटे पहले ही लॉन्च की डेट बदलने की घोषणा कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फिल्म के मेकर्स ने कहा, "हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से हर कोई दुखी है। हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद। "

 

सिकंदर का फर्स्ट लुक आया था सामने

निर्माताओं ने सलमान खान के जन्मदिन से एक दिन पहले रात में उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का उनका फर्स्ट लुक शेयर किया। शेयर किए गए पोस्टर में सलमान खान काफी पावरफुल नजर आ रहे हैं। वह अपने हाथ में भाला लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में एक्टर के एक्शन अवतार की झलक देखने को मिल रही है। इस पोस्टर में सलमान खान का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म

एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर ये सिकंदर फिल्म अगले साल 2025 में ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में है।

KBC 16: केबीसी 16 में फैन का सवाल बिग बी को नहीं आया रास, अल्लू अर्जुन को लेकर दिया ये जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।