Salman Khan Firing Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बॉलीबुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में आरोपी अनुज थापन की मौत के मामले में सुनवाई की। मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अदालत ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि पुलिस की किसी कार्रवाई के कारण युवक की पुलिस हिरासत में मौत हुई है, जैसा कि आरोप लगाया गया है। बता दें, 14 अप्रैल, 2024 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी।
