'हमें धक्के मारकर...', जब Shah Rukh Khan को देखने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पर उमड़ी भारी भीड़, बॉडीगार्ड ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के देश ही नहीं दुनियाभर में लाखों फैंस है, उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस जुट जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया अजमेर शरीफ में हुआ था, जब शाहरुख खान को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। शाहरुख खान की सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल चुके बॉडीगार्ड युसूफ इब्राहिम ने हाल में इस घटना का जिक्र किया

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि जब एक्टर अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, उस समय उनकी सिक्योरिटी को मैनेज करना कितना कठिन था

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है, इनके चाहने वालों की संख्या देश ही नहीं दुनिया भर में मौजूद है। एक्टर जहां पर भी जाते हैं उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। फिर चाहे वह किसी फिल्म के सेट पर हों या सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी देखने के लिए लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो जाते हैं। भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि कभी-कभी शाहरुख के आसपास भीड़ को संभालना सुरक्षा टीम के लिए मुश्किल काम हो सकता है।

हाल ही में यूसुफ इब्राहिम एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ी एक घटना को याद करते हुए बताया कि जब एक्टर अजमेर शरीफ दरगाह गए थे, उस समय उनकी सिक्योरिटी को मैनेज करना कितना कठिन था। उस दौरान बॉडीगार्ड युसूफ इब्राहिम ने शाहरुख खान के सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रहे थे।

शाहरुख को लेकर यूसुफ इब्राहिम ने क्या कहा


सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में यूसुफ इब्राहिम ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा, "आईपीएल के दौरान शाहरुख सर अजमेर शरीफ दरगाह जाना चाहते थे। हमने वहां जाने के लिए जो दिन और जो समय चुना वह सही नहीं था, हम शुक्रवार के दिन और 12:30 बजे थे, जो कि नमाज का एकदम पीक समय था। अगर आप शुक्रवार के दिन अजमेर शरीफ दरगाह जाते हैं, तो वहां पर 10-15 हजार लोग मौजूद होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जब हम वहां पहुंचे, तो अजमेर शहर के हर कोने में यह खबर फैल गई थी कि शाहरुख दरगाह आ रहे हैं। इतनी बड़ी भीड़ थी कि हम बस वहीं खड़े रह गए। लोगों ने हमें धक्का देकर दरगाह तक पहुंचाया और फिर अपनी गाड़ी में धक्का देकर बिठा लिया।"

लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा

उन्होंने आगे कहा, "यह एक बहुत ही कठिन एक्सपीरियंस था, पुलिस को लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहां की स्थिति बहुत ही अव्यवस्थित थी। यह मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव था। इस परिस्थितियों में शाहरुख खान बेहद शांत रहते हैं, क्योंकि उनको इस बात की समझ है कि यह किसी की गलती नहीं है, न तो उनके स्टाफ की और न ही उनके फैंस की। यह बस उनके प्रशंसकों का उत्साह होता है और सभी जानते हैं कि ऐसा होता है। उनका स्वभाव हमेशा शांत, अच्छा और सहज होता है।"

शाहरुख खान ने की थी यूसुफ इब्राहिम की तारीफ

यूसुफ इब्राहिम ने शाहरुख खान से जुड़ी एक याद को शेयर करते किया। उन्होंने बताया कि यह याद उनके दिल में एक खास जगह रखता है। उन्होंने कहा, "जब शाहरुख सर ने मेरी मां और पिताजी से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत मेहनती बच्चा हूं और मेरे लिए बहुत चिंता करता हूं। यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मेरी मां और पिताजी भावुक हो गए थे। शाहरुख खान ने उनके बेटे की सराहना की यह उनके लिए कोई मामूली बात नहीं है।"

धनश्री से तलाक की खबरों के बीच किसे डेट कर रहे हैं चहल? अफवाहों पर RJ महवश ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।