Armaan Malik Wedding: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन कंटेंट क्रिएटर आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। अरमान मलिक ने अपने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में आशना श्रॉफ के साथ सात फेरे लिए हैं। सिंगर ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया किया है, जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। आशना श्रॉफ संग शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अरमान मलिक ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "तू ही मेरा घर'
फैंस कपल को दे रहे हैं बधाई
शादी के दौरान अरमान मलिक और आशना श्रॉफ काफी खुश नजर आ रहे थे। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है। बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ के बीच की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद से ही फैंस कपल को काफी बधाई दे रहे हैं।
वायरल हुए अरमान की शादी की फोटो
अपनी शादी के लिए दोनों ने काफी खूबसूरत आउटफिट चुना था। अरमान ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं आशना श्रॉफ ने अपने ब्राइडल लुक के लिए ऑरेंज कलर लहंगे को चुना इसके साथ ही उन्होंने हल्के गुलाबी रंग के दुपट्टा भी कैरी किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने अपनी लव स्टोरी को काफी सीक्रेट रखा था। इनकी सगाई के समय इस प्यारे से कपल की प्रेम कहानी काफी चर्चा हुई थी।