Arjun Kapoor: ‘हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर को आज भी है इस बात का अफसोस, विक्रांत मैसी पर कह दी बड़ी बात

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके बेहतरीन फिल्मों से एक है 7 साल पहले रिलीज हुई 'हाफ गर्लफ्रेंड'। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में एक्टर ने ये खुलासा किया कि इस फिल्म में उनसे एक बड़ी गलती हुई थी

अपडेटेड Dec 28, 2024 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
अर्जुन कपूर ने कहा कि विक्रांस मैसी ने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म में उनसे ज्यादा अच्छा काम किया था

Arjun Kapoor: साल 2012 में ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर हाल ही में 'सिंघम अगेन' में दिखाई दिए थे। अपने करियर में अर्जुन कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ उनकी एक शानदार फिल्मों में से एक है। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने 7 साल पहले आई फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को लेकर अफसोस जताया है।

एक्टर ने साथ ही में इस फिल्म में उनके को स्टार रहे विक्रांत मैसी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन ने कहा कि विक्रांस मैसी ने इस फिल्म में उनसे ज्यादा अच्छा काम किया था

अर्जुन कपूर ने फिल्म को किया याद


बता दें कि सात साल पहले यानी साल 2017 में चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था और इसमें अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ श्रद्धा कपूर और विक्रांत मैसी भी नजर आए थे। वहीं इस फिल्म के साथ साल बाद अर्जुन कपूर ने इसे लेकर अफसोस जताया है।  गलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि, 'काश वो इस फिल्म में अपनी बोली और डॉयलॉग को और सही रख पाते। इसके साथ ही उन्होंने माना कि इस फिल्म में विक्रांस मैसी ने उनसे ज्यादा अच्छा काम किया था।'

अपने परफॉमेंस से नहीं थे खुश

अर्जुन कपूर ने बताया कि, 'फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में वो अपनी परफॉमेंस से बहुत ज्यादा खुश नहीं और उसके पीछे फिल्म में उनकी बोली बहुत बड़ी वजह थी। इस फिल्म में डबिंग ने उनके परफॉमेंस को कुछ कमतक कर दिया था। डबिंग की वजह से उनकी एक्टिंग छिप जा रही थी। उनकी ओरिजिनल डायलॉग डिलीवरी बहुत बेहतर थी'

अर्जुन को इस बात का अफसोस

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, ‘काश मुझे हाफ गर्लफ्रेंड के लिए डबिंग नहीं करनी पड़ती। डबिंग की वजह से ही सीन में उस पल की सच्चाई सामने नहीं आ पाई। मैं डबिंग में उनका बेहतर नहीं था, इसके उलट विक्रांत डबिंग में काफी अच्छे हैं। डबिंग में मैं सही नहीं कर पाया जो सेट पर शूटिंग के दौरान किया था।' अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, विक्रांत एक बेहतर एक्टर हैं और ये बात उस फिल्म में भी दिखती है।

Honey Singh: तलाक के बाद फिर हुआ रैपर हनी सिंह को प्यार, खुद किया खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।