Honey Singh: रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'यो यो हनी सिंह: फेमस' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में सिंगर ने अपने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सबकुछ बताया है। सिंगर ने इसमे अपने पिछले रिश्तों और एक्स वाइफ शालिनी तलवार के साथ अपनी शादी अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
हनी सिंह अब नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में हनी सिंह तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत करते नजर आए। जहां पर हनी सिंह ने अपने लव लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक सिरिएस रिलेशनशिप में है।
रिलेशनशिप में है हनी सिंह
इस बातचीत में, जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि हां वह एक रिश्ते में हैं। पॉडकास्ट में बातचीत में हनी सिंह ने बताया, "मैंने अपनी लाइफ में बहुत सारे पागलपन भरे काम किए हैं। मैंने बहुत ज्यादा चीजे की हैं। मेरा मतलब है, मैंने अपने जीवन में कुछ भी बहुत ज्यादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, मैं एक सिरिएस रिलेशनशिप में हूं"। उन्होंने आगे बताया कि, चकाचौंध की दुनिया में रहते हुए सच्चा प्यार पाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह समझना कठिन होता है कि कोई व्यक्ति उनके व्यक्तित्व से प्यार करता है या उनकी चमक-धमक और शोहरत से प्रभावित होकर।"
बातचीत के दौरान हनी सिंह ने कहा, "मैं ऐसी जगह पर डेट पर जाना पसंद करता हूं, जहां मुझे कोई पहचान न सके। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार उन्होंने उन लड़कियों को अपनी असली पहचान नहीं बताई और यहां तक कि अपना असली नाम भी छिपा लिया। मैंने इसे कई बार आजमाया है और सफल भी हुआ हूं। मैं महीनों बाद उन्हें बताता हूं कि मैं वास्तव में कौन हूं। स्थिति ऐसी हो गई कि उनकी टीम इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाती थी कि उनके बोर्डिंग पास पर कौन सा नाम लिखा जाए।"
गौरतलब है कि हनी सिंह की पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार है। शालिनी उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड थीं दोनों की शादी 11 साल तक चली, लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।