Gurucharan Singh: टेलीविजन के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह इन दिनों कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। एक्टर ने कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर की हालत देख कर उनके फैंस काफी परेशान हो गए है। वह एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना ही कर रहे हैं।
