Get App

EV स्कूटर्स में आग लगने पर नितिन गडकरी बोले-जांच होने तक कंपनियां बाजार से वापस बुलाएं खराब गाड़ियां, लगेगा भारी जुर्माना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं की जांच करने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी के गठन का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 8:23 PM
EV स्कूटर्स में आग लगने पर नितिन गडकरी बोले-जांच होने तक कंपनियां बाजार से वापस बुलाएं खराब गाड़ियां, लगेगा भारी जुर्माना
पिछले कुछ दिनों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगातार आग लगने पर पहली बार किसी मंत्री ने इतना सख्त बयान दिया है

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric Two Wheelers) में आग लगने की घटनाओं की जांच करने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी के गठन का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-वहीलर गाड़ियों की क्वालिटी को लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

नितिन गडकरी ने गुरुवार को कई सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, "पिछले दो महीनों में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर से जुड़ी कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन घटनाओं में कुछ लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने इन घटनाओं की जांच करने एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया है। साथ ही यह कमिटी भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से रोकने के उपायों की भी करेगी सिफारिश। कमिटी के रिपोर्ट्स के आधार पर हम गड़बड़ी करने वाली कंपनियों के खिलाफ आदेश जारी करेंगे। हम जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए एक दिशानिर्देश जारी करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें