Get App

भारत की आर्थिक ताकत बढ़ाने में फैमिली की अगुवाई वाले बिजनेस की भूमिका बेहद अहम: हरिवंश

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 के मौके पर फैमिली की अगुवाई वाले बिजनेस के योगदान की काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि ये बिजनेस ग्लोबल आर्थिक ढांचे में भारत का कद बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवॉर्ड का आयोजन मनीकंट्रोल प्रो और वॉटफील्ड एडवाइजर्स ने 3 दिसंबर को नई दिल्ली में किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 4:43 PM
भारत की आर्थिक ताकत बढ़ाने में फैमिली की अगुवाई वाले बिजनेस की भूमिका बेहद अहम: हरिवंश
राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन का यह भी कहना था कि ग्लोबल इनवेस्टर्स ने उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को पहचाना है।

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 के मौके पर फैमिली की अगुवाई वाले बिजनेस के योगदान की काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि ये बिजनेस ग्लोबल आर्थिक ढांचे में भारत का कद बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवॉर्ड का आयोजन मनीकंट्रोल प्रो (Moneycontrol PRO) और वॉटफील्ड एडवाइजर्स (Waterfield Advisors) ने 3 दिसंबर को नई दिल्ली में किया।

सिंह का कहना था कि इस कार्यक्रम का मकसद दूरदर्शी सोच वाले ऐसे उद्यमियों को सम्मानित करना है, जो देश की इकोनॉमिक ग्रोथ की बुनियाद के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने मनीकंट्रोल (Moneycontrol) की तारीफ करते हुए कहा कि पोर्टल पर हमें बेहतरीन रिपोर्ताज देखने को मिलता है, जो बिजनेस और फाइनेंस की रिपोर्ट में नए मानक गढ़ रहा है।

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन का यह भी कहना था कि ग्लोबल इनवेस्टर्स ने उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को पहचाना है। इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 के आयोजन का मकसद फैमिली बिजनेस से जुड़े उन उद्यमियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में अहम योगदान दिया है। इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड 2023 का आयोजन 3 दिसंबर को किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नीति आयोग के अमिताभ कान्त और उद्योग जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। इसके तहत गीगा कैटेगरी अवॉर्ड के तहत अलकेम लैबोरेटरीज (Alkem Laboratories) का सबसे इनोवेटिव कंपनी का खिताब दिया गया। इसके अलावा भी कई उद्यमियों और कंपनियों को सम्मानित किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें