Get App

Farmers Protest: वकीलों के पैनल को LG ने किया खारिज, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली वालों का हुआ अपमान

इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला लिया था कि दिल्ली सरकार द्वारा चुने गए वकील किसानों का केस लड़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 8:24 AM
Farmers Protest: वकीलों के पैनल को LG ने किया खारिज, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली वालों का हुआ अपमान

Farmers Protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) के साथ खीचतान शुरू हो गई है। ताजा मामला केजरीवाल कैबिनेट के फैसले को LG ने खारिज कर दिया है।

दरअसल 26 जनवरी को दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान हिंसात्मक घटना हुई थी। जिस पर दिल्ली पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में दिल्ली सरकार ने फैसला लिया था कि जिन किसानों के ऊपर केस बने उनका मुकदामा सरकार के चुने वकील ही लड़ेंगे। दिल्ली पुलिस के नहीं।

सरकार के इस फैसले को दिल्ली के LG अनिल बैजल ने खारिज कर दिया और दिल्ली पुलिस की ओर से सुझाए गए वकीलों के पैनल पर कैबिनेट की मुहर लगाने पर फैसला लेने को कहा था। इसके बाद LG ने दिल्ली पुलिस के सुझाए गए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है।

LG ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी भेजकर बताया कि मामला राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है। यह एक अर्जेंट मामला है, इसलिए संविधान में दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस के सुझाये 11 वकीलों को किसानों के मामले में सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। 

इस पूरे मामले में केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की दखलंदाजी दिल्ली के लोगों का अपमान है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, कैबिनेट के फैसले को इस तरह पलटना दिल्ली वालों का अपमान है। दिल्ली के लोगों ने एतिहासिक बहुमत से आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बनाई है और BJP को हराया है। BJP देश चलाए आम आदमी पार्टी को दिल्ली चलाने दें। BJP जनतंत्र का सम्मान करे।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें