Air India की फ्लाइट में लगी आग, विमान में मौजूद थे 175 यात्री, दिल्ली IGI पर फुल इमरजेंसी घोषित

Air India Flight Fire: दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 807 के लिए शाम करीब 5:52 बजे दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट (IGI Airport) पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई

अपडेटेड May 17, 2024 पर 8:17 PM
Air India Flight Fire: Air India की फ्लाइट में लगी आग, विमान में मौजूद थे 175 यात्री

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खबर आई कि शुक्रवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे एयर पोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। IGI एयरपोर्ट पर शाम लगभग 5:52 बजे दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 807 के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमामन के AC यूनिट में आग लगने की सूचना मिली थी। विमान में 175 यात्री सवार थे। हालांकि, फ्लाइट शाम लगभग 6.38 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कराई गई।

रिपोर्ट के अनुसार, एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका थी और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। एयर इंडिया (Air India) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, फ्लाइट A321 विमान से ऑपरेट की गई थी।


ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया एयर इंडिया का विमान

एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ हुआ ये कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे एयरपोर्ट पर सामान ले जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। ये दुर्घटना तब हुई, जब पुणे एयर पोर्ट पर ये विमान उड़ान के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा था।

एयरलाइन सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे हुई। सूत्रों ने बताया कि विमान में करीब 200 यात्री सवार थे और घटना के बाद वे करीब छह घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे।

यात्रियों को रिफंड और शेड्यूल फ्लाइट दी गई

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया गया और उन्हें अगली यात्रा मुफ्त में करने की पेशकश की गई। उसने बताया कि आगे की अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को अन्य एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों में समायोजित किया गया।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विमान में सवार एक यात्री शहाब जाफरी ने बताया कि विमान को शाम करीब 4 बजे रवाना होना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।