Fog Alert: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट टाइम पर लेकिन उत्तर भारत में ट्रेन चल रही है लेट, जानिए लेट ट्रेनों की लिस्ट

Fog Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर ट्रेनों पर नजर आ रहा है। आज कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 2 ट्रेनों के समय को बदला गया है। कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी कम है। IMD ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत घना कोहरा और ठंड जारी रह सकती है

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 1:11 PM
कोहरे के कारण ट्रेनें चल रही हैं लेट।

Fog Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर ट्रेनों पर नजर आ रहा है। आज कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 2 ट्रेनों के समय को बदला गया है। कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी कम है। IMD ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत घना कोहरा और ठंड जारी रह सकती है। उसके बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सफदरजंग मे 3 डिग्री दर्ज किया गया है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड

दिल्ली में सबसे कम तापमान बुधवार को 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD कलर कोड के जरिये मौसम की जानकारी देता है जिसमें हरे रंग का मतलब है कि सब ठीक है। पीले रंग का मतलब है मौसम पर नजर रखते रहें। ऑरेंज का मतलब होता है कि तैयारी रखें मौसम बिगड़ सकता है। लाल रंग का मतलब होता है कि एक्शन लेने की जरूरत है।


लेट चल रही ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर नाम इतने घंटे लेट है ट्रेन
02569 Darbhanga-New Delhi Special The train is running late by 2.30 hrs
12801 Puri-New Delhi Purushottam Express The train is running late by 2 hrs
12397 Gaya-New Delhi Mahabodhi Exp The train is running late by 2 hrs
11057 Mumbai-Amritsar Dadar Express The train is running late by 2 hrs
15658 Kamakhya-Delhi Jn Brahmaputra Mail The train is running late by 3 hrs
14205 Ayodhya Cantt-Delhi Jn Express The train is running late by 1.30 hrs
12409 Raigarh-Nizamuddin Express The train is running late by 6.00 hrs
12721 Hyderabad-Nizamuddin Express The train is running late by 1:45 hrs
22181 Jabalpur-Nizamuddin Express The train is running late by 1.30 hrs
12919 Ambedkarnagar-Katra Express The train is running late by 1.30 hrs
12719 Vishakhapatnam-New Delhi The train is running late by 1.45 hrs
12615 Chennai-New Delhi Express The train is running late by 1.45 hrs

एयरलाइंस कंपनियों ने कहा - पहले चेक कर लें फ्लाइट का स्टेटस

फ्लाइट ऑपरेशंस की बात करें तो दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को सभी यात्रियों के लिए फॉग अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी है। अधिकारियों ने कहा कि सभी उड़ान सामान्य चल रही है लेकिन फिर भी एयलाइंस ने अपने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उड़ान की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।

Amazon का 18,000 से ज्यादा एम्प्लॉइज की छंटनी का ऐलान, जानिए कौन सी डिवीजंस पर होगा असर

 

स्पाइस जेट ने भी अलर्ट जारी किया है। स्पाइसजेट के मुताबिक दिल्ली (DEL), अमृतसर (ATQ), जम्मू (IXJ), ग्वालियर (GWL) में विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट लेट हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।