Free Treatment: महाराष्ट्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 15 अगस्त से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों का फ्री में इलाज करने की बात कही है। अस्पताल में मरीजों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री में इलाज किया जाएगा। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सावंत ने कहा कि देश के संविधान में आर्टिकल 21 के तहत सभी को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है।
