Get App

FY22 में 9.3% रह सकता है GDP ग्रोथ रेट, Covid के सेकेंड वेव ने बढ़ाया क्रेडिट रिस्क: Moody’s

कोरोना वायरस के सेकेंड वेव के कारण लगे लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आने का अनुमान

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2021 पर 5:30 PM
FY22 में 9.3% रह सकता है GDP ग्रोथ रेट, Covid के सेकेंड वेव ने बढ़ाया क्रेडिट रिस्क: Moody’s

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moodys) ने भारत की रेटिंग निगेटिव आउटलुक के साथ BAA3 दिया हुआ है। Moodys का कहना है कि कोरोना वायरस के सेकेंड वेव के कारण लगे लॉकडाउन और कोरोना प्रतिबंधों के कारण वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आएगी। साथ ही कोविड के सेकेंड वेव से भारत का क्रेडिट फ्रोफाइल भी रिस्क में  है।

Moodys Investors Service ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्ता ने कोविड को प्रभाव से निकलने में तेजी रिकवरी की है, जिससे FY22 यानी चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP 9.3% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अगले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में GDP ग्रोथ रेट 7.9% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

मूडीज ने कहा कि कोरोना के सेकेंड वेव के कारण लगे लॉकडाउन और प्रतिबंधों का असर कोरोना के फर्स्ट वेव जितना नहीं होगा, क्योंकि इस बार लॉकडाउन सीमित राज्यों में लगाया गया है। लेकिन इससे FY22Q1 में इकोनॉमिक एक्टिविटीज में गिरावट आएगी। लेकिन इसके बाद इसमें सुधार होगा और चालू वित्त वर्ष के दौरान इंफ्लेशन-एडजस्टेड रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 9.3% रहेगा।

आपको बता दें कि सोमवार को NSO द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि लंबी अवधि में भारत की GDP ग्रोथ रेट औसतन 6% रहने की उम्मीद है।

मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Covid के सेकेंड वेव ने भारत के क्रेडिट प्रोफाइल रिस्क को बढ़ा दिया है, जिसका असर लॉन्ग-टर्म क्रेडिट पर पड़ सकता है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोविड 2.0 के कारण इकोनॉमिक ग्रोथ रेट में स्लोडाउन, सरकार के कमजोर फाइनेंस और फाइनेंशियल सेक्टर का जोखिम बढ़ने से देश का क्रेडिट प्रोफाइल रिस्क बढ़ सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें