G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बाइडेन का दौरा कंफर्म हुआ है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बाइडेन के दौरे की पुष्टि की है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को भारत जाएंगे। राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बाइडेन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में हिस्सा लेंगे। यह घोषणा जिल बाइडेन के कोरोना संक्रमित होने के एक दिन बाद किया गया है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित हो गईं थी। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत दौरे को लेकर संदेह पैदा हो गया था। हालांकि जो बाइडेन का भारत दौरा अब कंफर्म हो गया है। जो बाइडेन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। वो मास्क पहने रहेंगे। जो बाइडेन अपना मास्क तभी हटाएंगे, जब वो दूसरे लोगों से सामाजिक तौर पर दूर होंगे।
व्हाइट हाउस (White House) ने एक बयान में कहा है कि नई दिल्ली में राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 के लिए भारत प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे। वो 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत से अमेरिकी राष्ट्रपति 10 सितंबर को वियतनाम के हनोई जाएंगे। जहां वह वियतनाम के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग (Nguyen Phu Trong) से मुलाकात करेंगे।
बाइडेन के भारत दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
बाइडेन 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। उनके आने से पहले हवाई सुरक्षा और साथ में जमीनी सुरक्षा की पूरी तैयारी हो गई है। जो बाइडेन एयरफोर्स-वन में भारत आएंगे। यह एयरफर्स-वन 4000 स्क्वायर फीट का है। यह तीन मंजिला एयरक्राफ्ट है। इसके सेंसर्स की निगरनी पूरे समय होती है।
चीनी राष्ट्रपति नहीं आ रहे
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग G-20 के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। सिर्फ G-20 में ही नहीं शी जिनपिंग आगे होने वाले कई बड़े इंटरनेशनल मंचों से गायब रहेंगे। हर जगह शी जिनपिंग अपनी जगह अपने किसी प्रतिनिधि को भेज रहे हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसा क्या है जिस वजह से जिनपिंग को बड़े इंटरनेशनल मंचों से अपना चेहरा छुपाना पड़ रहा है।