G20 Summit Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को यहां शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में G20 नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित भव्य डिनर (Dinner) में उनका स्वागत किया। डिनर शुरू होने से पहले उन्होंने एक मंच पर मेहमानों का स्वागत किया, जिसके बैकग्राउंड में बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी के भग्नवाशेष और भारत की अध्यक्षता में G20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दिखाया गया।
