Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट को आज लॉन्च नहीं करेगा। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह. से आज लॉन्च होने वाले मिशन को होल्ड किया गया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि प्रक्षेपण को जल्द ही रिशेड्यूल किया जाएगा। इससे पहले लॉन्चिंग सुबह 8 बजे होनी थी। लेकिन बिगड़े मौसम की वजह से लॉन्चिंग का टाइम 8.45 पर किया गया। फिर इसे आज के लिए टाल दिया गया। इस टेस्ट फ्लाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लॉन्च किया जाना था।
