Surat Stone Pelting: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, 33 लोग गिरफ्तार, गृह मंत्री मौके पर पहुंचे

Surat Violence: देशभर में इस समय गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। लोग गणपति बप्पा की आस्था में डूबे हुए हैं। इसबीच गुजरात के सूरत के लाल गेट एरिया में कुछ असामाजिक तत्वों ने गणपति बप्पा के पंडाल पर पथराव किया। इस मामले में पुलिस 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना स्थल का दौरा किया

अपडेटेड Sep 09, 2024 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
Surat Violence: पंडाल में हुए पथराव के विरोध में स्थानीय हिंदू युवाओं ने पुलिस चौकी का घेराव किया।

महाराष्ट्र, गुजरात समेत देशभर में इस समय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। लोग बप्पा की आस्था में सराबोर हैं। इसबीच सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने गणपति पंडाल पर पथराव कर दिया। इससे माहौल गरम हो गया। रातभर हंगामा हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया। विरोध में सैकड़ों लोग सैयदपुरा थाने के बाहर जमा हो गए। बढ़ते तनाव को देखते हे मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंच गए। स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों के ऊपर लाठी चार्ज का भी इस्तेमाल किया। वहीं आंसू गैस भी छोड़ी गई।

पुलिस ने इस मामले में 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत के सैयदपुरा क्षेत्र में 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया था। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। सांघवी ने आगे कहा कि जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गणपति पंडाल पर फेकें गए पत्थर


एक चश्मदीद ने बताया कि यह घटना देर रात की है। पथराव एक शरारती युवक ने किया था। उसने कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। उसके बाद लोगों ने विरोध किया तो झुंड में दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग जमा हो गए, हंगामा होने लगा तो वे वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कड़ा विरोध जताया। आधी रात तक हंगामा चलता रहा। पूरी रात पुलिस ने छापेमारी की और 27 लोगों को गिरफ्तार किया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन मौजूदा हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

गृह मंत्री हर्ष संघवी पहुंचे

सूरत में जिस पंडाल में गणेशजी की प्रतिमा पर पथराव कर मूर्ति को खंडित किया गया था वहां गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी खुद पहुंचे। उसी पंडाल में उन्होंने पूजा कर गणेशजी की आरती भी की। उनके साथ में सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत और सूरत महापौर दक्षेश मावानी भी मौजूद रहे।

Ganesh Utsav 2024: मुंबई में तेज रफ्तार BMW ने गणेश मंडल में ली वालंटियर की जान, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 09, 2024 8:18 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।