Ganga Expressway: भारत को जल्द ही उसका दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे मिल जाएगा। नया गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश के बीचों बीच से गुजरेगा और राज्य के कुछ अहम शहरों को जोड़ेगा।
Ganga Expressway: भारत को जल्द ही उसका दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे मिल जाएगा। नया गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश के बीचों बीच से गुजरेगा और राज्य के कुछ अहम शहरों को जोड़ेगा।
राज्य सरकार ने हाल ही में इस एक्सप्रेस से जुड़ी जानकारियां दी थी और दावा किया था कि इस नए हाइवे पूरा करने के लिए 80 फीसदी से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
इस महामार्ग परियोजना की पूरी लागत 36,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है और इस पर इसी साल के सितंबर महीने से काम भी शुरू हो जाएगा।
जानिए कुछ खास बातें
- उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, गंगगा एक्सप्रेसवे की लंबाई की करीब 594 किलो मीटर होगी।
- यह एक्सप्रेसवे मेरठ जिले में N.H. 334 से शुरू होकर प्रयागराज जिले में बॉयपास (NH-2 ) पर खत्म होगा।
-यह महामार्ग मेरठ (Meerut), हापुड़ (Hapur), बुलंदशहर (Bulandshahar), अमरोहा (Amroha), संभल (Sambhal), बदायूं (Badaun), शाहजहांपुर (Shahjahanpur), हरदोई (Hardoi), उन्नाव (Unnao), राय बरेली (Rai Bareli), प्रतापगढ़ (Pratapgarh) और प्रयागराज (Prayagraj) शहरों को जोड़ेगा।
- इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे से करीब 519 गांव जुड़ेंगे।
- एक बार जब ये एक्सप्रेसवे बनकर शुरू हो जाएगा तो दिल्ली और प्रयागराज की दूरी 10-11 घंटे मे पूरी होती है। वो सिर्फ 6-7 घंटे में हो सकेगी।
फीचर्स
- यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से एक्सेस कंट्रोल्ड (access-controlled) होगा। यानी कहीं से भी आप अपना वाहन लेकर नहीं घुस सकते हैं। खास टोल प्लाजा से ही इस एक्सप्रेसवे में वाहनों के आने-जाने की अनुमति होगी। इसके दो मेन टोल प्लाजा होंगे। पहला मेरठ में होगा। दूसरा प्रयाग राज में होगा। इसके अलावा 15 और रैंप टोल प्लाजा बनाए जाएंगे।
- इस एक्सप्रेस वे पर चलने वाली गाड़ियों की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी। जो भारत में सबसे ज्यादा है।
एक्सप्रसेव की चौडा़ई 6 लेन की होगी। इसको 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। पूरा स्ट्रक्चर कंकरीट से बनेगा। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर होगी।
- इस एक्सप्रेसवे के गांव से लगे किनारे-किनारे 3.75 मीटर की सर्विस रोड (फुटपाथ) भी बनाई जाएगी। ताकि इस एक्सप्रेसवे से सटे हुए गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो। यह फुटपाथ सिर्फ गांवों के पास ही बनाए जाएंगे।
- इस एक्सप्रेस वे में एक एयरस्ट्रिप (airstrip) भी बनाई जाएगी। जिससे कि एयरफोर्स के प्लेन इमरजेंसी में लैंडिंग कर सकें। यह एयरसट्रिप सुल्तानपुर जिले में बनाया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।