Credit Cards

बाजार के सिकंदर Gen Z: देश की आबादी का ये हिस्सा तय कर रहा इकोनॉमी की दशा और दिशा

Gen Z बाजार के सिकंदर हैं। Gen Z की ताकत की बात करें तो यह आबादी का सबसे बड़ा ग्रुप है। भारत Gen Z,अमेरिका की आबादी से भी बड़ा है। जॉब मार्केट में भी इनका धाक है। अभी जॉब मार्केट में इनकी हस्सेदारी 25 फीसदी है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 8:02 PM
Story continues below Advertisement
देश की मौजूदा मार्केट साइज 2 लाख करोड़ डॉलर की है। Gen Z का हिस्सा 86000 करोड़ डॉलर या 43 फीसदी है। 2030 में मार्केट साइज 2.9 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है

Snapchat को चलाने वाली Snap Inc.और BCG की नई रिपोर्ट में Gen Z की रिटेल स्पेंडिंग और बिहेवियर कैसे मार्केट को प्रभावित करते है उसको स्टडी किया गया है। बता दें कि 1997-2012 के बीच पैदा हुई पीढ़ी को ही Gen Z का जाता है। देश में इनकी आबादी 37.7 करोड़ करोड़ है। Gen Z देश की आबादी का सबसे बड़ा ग्रुप है। भारतीय Gen Z,अमेरिका की कुल आबादी से भी बड़ा है।

साइलेंट जनरेशन/बेबी वूमर्स से लेकर Gen अल्फा तक ये है आबादी का वर्गीकरण

आबादी के वर्गीकरण पर नजर डालें तो देश में 1928-1964 के बीच पैदा होने वालों की आबादी 15.9 करोड़ करोड़ है। आबादी के इस हिस्से को साइलेंट जनरेशन/बेबी वूमर्स कहा गया है। वहीं, Gen X की आबादी 24.4 करोड़ के आसपास है। 1965-1980 के बीच पैदा हुए लोगों को Gen X कहा जाता है। देश में मिलेनियल्स की आबादी 35.6 करोड़ करोड़ है। 1981-1996 के बीच पैदा हुए लोगों को मिलेनियल्स कहा जाता है। देश में Gen Z की आबादी 37.7 करोड़ है। इसमें 1997-2012 के बीच पैदा हुए लोग शामिल हैं। वहीं, 2013 के बाद पैदा हुई पीढ़ी को Gen अल्फा कहा जाता है। देश में इस पीढ़ी की आबादी 30.4 करोड़ है।


Gen Z बाजार का बादशाह

Gen Z बाजार के सिकंदर हैं। Gen Z की ताकत की बात करें तो यह आबादी का सबसे बड़ा ग्रुप है। भारत Gen Z,अमेरिका की आबादी से भी बड़ा है। जॉब मार्केट में भी इनका धाक है। अभी जॉब मार्केट में इनकी हस्सेदारी 25 फीसदी है। अनुमान है कि 2030 तक ये हिस्सेदारी 36 फीसदी और 2035 तक 47 फीसदी हो जाएगी।

Gen Z बाजार इनकी मुट्ठी में!

देश की मौजूदा मार्केट साइज 2 लाख करोड़ डॉलर की है। Gen Z का हिस्सा 86000 करोड़ डॉलर या 43 फीसदी है। 2030 में मार्केट साइज 2.9 लाख करोड़ डॉलर होने का अनुमान है । इसमें Gen Z का हिस्सा 1.4 लाख करोड़ डॉलर ये 46 फीसदी रहने का अनुमान है। 2035 मार्केट साइज 3.9 लाख करोड़ डॉलर हो जाने का योगदान है। इसमें Gen Z का हिस्सा 2 लाख करोड़ डॉलर या 50 फीसदी रहने का अनुमान है।

अगर कार में फैंसी या VIP नंबर प्लेट का है शौक तो चुकाना पड़ सकता है 18 या 28% GST- सूत्र

Gen Z के खर्चे का पैटर्न

Gen Z कहां खर्च कर रही है। इस पर नजर डालें तो 100-110 अरब डॉलर के फैशन लाइफस्टाइल मार्केट में Gen Z की हिस्सेदारी 45-50 अरब डॉलर यानी 47 फीसदी है। 160-180 अरब डॉलर के ट्रैवल एंड वैकेशन मार्केट में Gen Z की हिस्सेदारी 160-180 अरब डॉलर यानी 47 फीसदी है। 15-20 अरब डॉलर केब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट में GenZ की हिस्सेदारी 7-9 अरब डॉलर यानी 44 फीसदी है। 70-75 अरब डॉलर के पैकेज F&B मार्केट मार्केट में Gen Z की हिस्सेदारी 30-35 अरब डॉलर यानी 45 फीसदी है। 45-50 अरब डॉलर के कंज्यूमर टेक डिवाइस मार्केट में Gen Z की हिस्सेदारी 20-25 अरब डॉलर यानी 45 फीसदी है। 70-75 अरब डॉलर के बाहर खाना/ होम डिलिवरी मार्केट में GenZ की हिस्सेदारी 30-35 अरब डॉलर यानी 48 फीसदी है। 0.5-1 अरब डॉलर के वीडियो OTT मार्केट में GenZ की हिस्सेदारी 0.3-0.5 अरब डॉलर यानी 48 फीसदी है। सोर्स: Snap Inc. & BCG.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।