Get App

PM Modi की बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासियों के लिए सौगात, 6,640 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बिहार के जमुई जिले से 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं उद्घाटन किया। आज शुक्रवार 15 नवंबर को मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जिले में आये थे। बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 1:28 PM
PM Modi की बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासियों के लिए सौगात, 6,640 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया अनावरण
PM Modi ने आज के ही दिन बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज शुक्रवार 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले से 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जिले में आये थे। इस दिन को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत आदिवासी परिवारों के लिए बनाए गए 11,000 घरों के 'गृह प्रवेश' में भी वर्चुअली भाग लिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम द्वारा अनावरण की गई परियोजनाएं आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और आजीविका सृजन में सुधार पर केंद्रित हैं। उन्होंने दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMUs) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के तहत 30 अतिरिक्त MMUs लॉन्च किए।

10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों  का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने उद्यमिता को बढ़ावा देने और आजीविका में सुधार लाने के उद्देश्य से 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 300 वन धन विकास केंद्रों का उद्घाटन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें