Goa Board HSSC Class 12th Result 2021: गोवा बोर्ड आज शाम 5 बजे 12वीं के नतीजे करेगा घोषित, जानिए कैसे करें चेक

गोवा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement

Goa Board HSSC Class 12th Result 2021:  गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education (GBSHSE) आज शाम को 12वीं के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित करेगा।

गोवा बोर्ड ने रविवार को आधिकारिक वेबसाइट में नोटफिकेशन जारी करते हुए कहा कि GBSHSE कक्षा 12 के नतीजे सोमवार शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। 18 जुलाई को वेबसाइट पर स्कोर पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

UP: प्रयागराज डिविजन के 1120 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में आज भी नहीं पहुंची बिजली, न लाइट न पंखे

जिन छात्रों ने गोवा बोर्ड HSSC परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर देख सकते हैं। गोवा GBSHSE 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना फर्स्ट नेम, सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करनी होगी।

गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कला, विज्ञान, और कॉमर्स सभी को मिलाकर कुल 18,000 अधिक छात्रों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अन्य राज्यों की तरह गोवा के सीएम प्रमोद सावत ने भी कोरोना वायरस महामारी के चलते GBSHSE की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था।

अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बिना TC के भी छात्रों का होगा एडमिशन, सिसोदिया ने किया ऐलान


जानिए कैसे चेक करें नतीजे

सबसे पहले छात्रों को गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद Goa Board Results के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें छात्रों को नाम, सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और डेट ऑफ बर्थ। इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।

बता दें कि गोवा बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 30:30:40 फॉर्मूले के आधार पर तैयार किए गए हैं। कक्षा 10 और 11 के नंबरों का 30-30 फीसदी वेटेज है जबकि कक्षा 12 के इंटरनल एग्‍जाम के नंबरों का 40 फीसदी वेटेज दिया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।