Get App

गूगल बिलिंग पॉलिसी: NCLAT जुलाई में कुकू एफएम, शादी और IBDF की अपील पर करेगा सुनवाई

हालांकि, Google ने ट्रिब्यूनल को बताया कि उसने प्ले स्टोर से इन ऐप्स को डी-लिस्ट नहीं किया है और 5 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई तक वह ऐसा नहीं करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2024 पर 3:08 PM
गूगल बिलिंग पॉलिसी: NCLAT जुलाई में कुकू एफएम, शादी और IBDF की अपील पर करेगा सुनवाई
एनसीएलएटी ने कहा कि अगर गूगल कोई प्रतिकूल कदम उठाता है तो ऐप डेवलपर्स गर्मी की छुट्टियों के दौरान तत्काल आदेश के लिए ट्र्ब्यूनल का रुख कर सकते हैं

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने 24 मई को टेक दिग्गज गूगल की विवादास्पद प्ले स्टोर बिलिंग नीति पर रोक लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के इनकार के खिलाफ डाली गई अपीलों की सुनवाई 5 जुलाई तक के लिए टाल दी है। यह अपील कुकू एफएम, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ) और शादी डॉट कॉम द्वारा दायर की गई है।

ऐप डेवलपर्स की ओर से पैरवी हुए वरिष्ठ वकील राजशेखर राव और वकील अबीर रॉय ने एनसीएलएटी को बताया कि Google ने पॉलिसी टर्म को स्वीकार न करने के कारण प्ले स्टोर से ऐप्स को डी-लिस्ट नहीं किया है और सुनवाई की अगली तारीख तक यथास्थिति जारी रहनी चाहिए। उन्होंने अपीलीय न्यायाधिकरण से आग्रह किया कि वह Google से इस आशय का हलफनामा मांगे।

गूगल की ओर से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवय्या (Sajan Poovayya) ने कहा कि कंपनी कोई अंडरटेकिमग नहीं देगी। उन्होंने कहा, गूगल ने आज तक प्ले स्टोर से ऐप्स को डी-लिस्ट नहीं किया है और अगली सुनवाई तक ऐसा नहीं कर सकती है।

एनसीएलएटी ने कहा कि अगर गूगल कोई प्रतिकूल कदम उठाता है तो ऐप डेवलपर्स गर्मी की छुट्टियों के दौरान तत्काल आदेश के लिए ट्र्ब्यूनल का रुख कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें