देश में कई फसलों को लेकर कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसमें एक प्याज भी शामिल है। प्याज की कीमतें साल में कई बार आसमान छूने लग जाती है। जिसके बाद सरकार की ओर से कई अहम प्रबंध भी किए जाते हैं। कई बार तो प्याज की कीमतें देश में 100 रुपये के पार भी देखने को मिलती है, जिससे आम जनता को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसको लेकर सरकार निर्यात पर भी कुछ प्रतिबंध लगा देती है। वहीं अब सरकार की ओर से प्याज को लेकर अहम अपडेट दिया गया है।
