आबादी ऐसे ही बढ़ती रहेगी या सरकार कोई कदम उठाएगी? जानिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा

इंडिया दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। चीन पहले पायदान पर है। लेकिन, चीन और इंडिया की आबादी के बीच फासला बहुत कम रह गया है

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 1:21 PM
माना जा रहा है कि इंडिया आबादी के मामले में जल्द चीन को पीछे छोड़ देगा। फिर यह दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

इंडिया में पॉपुलेशन (Population of India) को कंट्रोल करने के लिए जल्द कानून बनेगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad singh Patel) ने यह जानकारी दी। उन्होंने का कि जनसंख्या को नियंत्रण में करने के लिए जल्द एक बिल लाया जाएगा। इंडिया दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला दूसरा देश है। चीन पहले पायदान पर है। लेकिन, चीन और इंडिया की आबादी के बीच फासला बहुत कम रह गया है।

पटेल रायपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह पूछने पर क्या आबादी को नियंत्रण करने के लिए सरकार कानून बनाएगी? उन्होंने कहा, "यह बिल जल्द लाया जाएगा, आप चिन्ता ना करें।" उन्होंने कहा जब कई बड़े-बड़े फैसले लिए जा चुके हैं तो बाकी भी लिए जाएंगे। अनुमान है कि बड़े फैसलों से उनका मतलब जम्मू-कश्मीर में सेक्शन 370 और तीन तलाक खत्म करने के मोदी सरकार के फैसलों से था।

यह भी पढ़ें : फॉरेन इनवेस्टर्स ने मई में बेचे 45276 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए इससे ज्यादा बिकवाली कब की थी


इंडिया में आबादी तेजी से बढ़ती रही है। यह करीब 138 करोड़ पहुंच गई है। उधर, चीन 140 करोड़ आबादी के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला देश है। लेकिन, माना जा रहा है कि इंडिया आबादी के मामले में जल्द चीन को पीछे छोड़ देगा। फिर यह दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। इंडिया में लंबे समय से आबादी को नियंत्रण में करने वाला कानून बनाने की मांग होती रही है।

आबादी को कंट्रोल में करने के लिए कानून की मांग करने वाले लोगों की दलील है कि इससे देश में लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने में मदद मिलेगी। ज्यादा आबादी के चलते सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। अब भी देश की आबादी का बड़ा हिस्सा गरीबी रेखा से नीचे हैं। इंडिया के बड़े प्रांतों की जितनी आबादी है, उतनी दुनिया के कई देशों की नहीं है।

उत्तर प्रदेश इंडिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। इसकी आबादी करीब 22 करोड़ है। इसके मुकाबले इंग्लैंड की आबादी 6 करोड़ से थोड़ी ज्यादा है। जर्मनी की आबादी 8 करोड़ से थोड़ी ज्यादा है। इस तरह उत्तर प्रदेश की आबादी इंग्लैंड के मुकाबले तीन गुनी से ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।