बिहार (Bihar) का एक गांव अभी भी 700 साल पुरानी परंपरा का पालन करता है, जिसमें पुरुषों को "दूल्हे के बाजार" (groom market) में प्रदर्शित किया जाता है। Al Jazeera के मुताबिक, जिसे स्थानीय लोग दुनिया के सबसे पुराने वैवाहिक स्थलों में से एक बताते हैं।
बिहार (Bihar) का एक गांव अभी भी 700 साल पुरानी परंपरा का पालन करता है, जिसमें पुरुषों को "दूल्हे के बाजार" (groom market) में प्रदर्शित किया जाता है। Al Jazeera के मुताबिक, जिसे स्थानीय लोग दुनिया के सबसे पुराने वैवाहिक स्थलों में से एक बताते हैं।
मधुबनी जिले के सौराथ गांव तक पहुंचने के लिए लोग घंटों लंबी यात्रा करते हैं। वह इस उम्मीद में यहां आते हैं, ताकि इस सालाना दूल्हे बाजार में एक सही और अच्छा मैच मिल जाए। वहां, महिलाओं के परिवार वाले उन युवकों की जांच परख करते हैं।
एक प्रतिभागी 35 साल की निर्भय चंद्र झा 50,000 रुपए के मामूली टैग के साथ बाजार में खड़े हुए। उन्होंने Al Jazeera को बताया, "अगर मेरी उम्र कम होती, तो मैं आसानी से 2-3 लाख रुपए मांग सकता था।"
बाजार के आयोजकों का कहना है कि हालांकि, वर्तमान समय में दहेज को नीची नजर से देखा जाता है, फिर भी लोग इसे चुपचाप देते और लेते हैं।
आयोजकों में से एक शेखर चंद्र मिश्रा ने Al Jazeera को बताया, "अगर माता-पिता ने अपने बेटे को इंजीनियर या डॉक्टर बनाने में पैसा लगाया है, तो वे निवेश पर वापसी चाहते हैं, और दहेज को इसे करने के तरीकों में से एक के रूप में देखा जाता है।"
हर साल हजारों महिलाओं की मौत उनके पति और ससुराल वालों की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित करने से होती है। इसने सरकारों को इस प्रथा पर नकेल कसने के लिए प्रेरित किया है।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई और "प्रेम विवाह" के कारण दूल्हे के बाजार की लोकप्रियता में गिरावट आई है। लेकिन कई लोग अभी भी बाजार को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित रिश्ते और साथी की खोज के रूप में देखते हैं।
एक संभावित दूल्हे के पिता मुक्तिनाथ पाठक ने Al Jazeera को बताया, "जब शादी ऑनलाइन होती है, तो तलाक और अलग होने का खतरा होता है, लेकिन परंपराओं का पालन करने पर ऐसा नहीं होता।"
मगर दूल्हे और दुल्हन बेचने के बाजार भारत तक ही सीमित नहीं हैं। बुल्गारिया में, रोमा समुदाय में दुल्हन बाजार में युवा लड़कियों को प्रदर्शित करने की परंपरा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।