GST अधिकारियों ने किया 29000 फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, 44000 करोड़ का ITC घोटाला

फेक रजिस्ट्रेशन के खिलाफ इस अभियान से 4646 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बचाने में मदद मिली है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,153 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिनमें करीब 12,036 करोड़ रुपये की संदिग्ध आईटीसी चोरी शामिल थीं

अपडेटेड Jan 07, 2024 पर 10:22 PM
Story continues below Advertisement
जीएसटी अधिकारियों ने दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है।

GST अधिकारियों ने दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है। फेक रजिस्ट्रेशन के खिलाफ इस अभियान से 4646 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बचाने में मदद मिली है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,153 फर्जी कंपनियों का पता चला, जिनमें करीब 12,036 करोड़ रुपये की संदिग्ध आईटीसी चोरी शामिल थीं।

किस राज्य में कितनी कंपनियां?

केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने इनमें से 2,358 फर्जी कंपनियों का पता लगाया। इनमें से सबसे अधिक 926 कंपनियां महाराष्ट्र में, इसके बाद राजस्थान में 507, दिल्ली में 483 और हरियाणा में ऐसी 424 कंपनियों का पता चला।


41 लागों की गिरफ्तारी

मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 31 गिरफ्तारियां केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गईं। अक्टूबर दिसंबर तिमाही के दौरान चलाए अभियान में 1,317 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बचाने में मदद मिली जिसमें से 319 करोड़ रुपये की वसूली हुई और 997 करोड़ रुपये आईटीसी को ब्लॉक करके सुरक्षित किए गए।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं। रजिस्ट्रेशन के समय ‘बायोमेट्रिक’ बेस्ड आधार ऑथेंटिकेशन की पायलट प्रोजेक्ट्स गुजरात, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश राज्यों में शुरू की गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।