Get App

VIDEO: भारी बारिश के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट में भरा पानी, घुटने भर पानी से होकर गुजर रहे यात्री

Gujarat Rains: कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर किए, जिसमें कथित तौर पर हवाईअड्डे में बाढ़ देखी गई, रनवे और टर्मिनल एरिया पानी में डूबे हुए थे। एयरपोर्ट पर जलभराव के कारण यात्रियों को अपनी फ्लाइट के लिए समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों ने यात्रियों से अपनी फ्लाइट के बारे में अपनी एयरलाइनों से जांच करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2023 पर 3:33 PM
VIDEO: भारी बारिश के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट में भरा पानी, घुटने भर पानी से होकर गुजर रहे यात्री
भारी बारिश के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट में भरा पानी

Gujarat Rains: पिछले दो दिनों में राज्य भर में लगातार बारिश (Rain) के बाद गुजरात (Gujarat) में अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार वल्लभाई पटेल एयर पोर्ट (Sardar Vallabhai Patel Airport) पर शनिवार रात कथित तौर पर घुटनों तक पानी भर गया (Waterlogging)। कांग्रेस नेताओं सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर किए, जिसमें कथित तौर पर हवाईअड्डे में बाढ़ देखी गई, रनवे और टर्मिनल एरिया पानी में डूबे हुए थे।

हवाई अड्डे पर जलभराव के कारण यात्रियों को अपनी फ्लाइट के लिए समय पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों ने यात्रियों से अपनी फ्लाइट के बारे में अपनी एयरलाइनों से जांच करने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक खत्री ने अहमदाबाद एयर पोर्ट के टर्मिनल के बाहर पानी से भरी सड़क का एक वीडियो शेयर किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें