महाराष्ट्र के 3 गांवों में लोग अचानक गंजे हो रहे हैं। उनके सिर के पूरे बाल तेजी से झड़ गए। बाल झड़ने और गंजेपन का शिकार सिर्फ बुजुर्ग या नौजवान ही नहीं हो रहे हैं, बल्कि यह समस्या छोटे बच्चे और लड़कियों में भी देखने को मिल रहा है। गांव के लोग यह समझ नहीं पा रहे कि यह किस वजह से हो रहा है। यहां तक कि डॉक्टर्स भी इसका इलाज नहीं तलाश पा रहे हैं। लेकिन बात सिर्फ महाराष्ट्र की नहीं है। आज कल बेवक्त गंजापन आम बात हो चली है तो कैसे आप कर सकते हैं अपने बालों की सही देखभाल ताकी न रहे बाल झड़ने का मलाल, ये बताने के लिए हमारे साथ हैं रेडिक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल की हेड ऑफ डर्मेटोलॉजी डॉ. रिद्धिमा अरोड़ा, डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर केयर एक्सपर्ट डॉ. रमनजीत सिंह और न्यूट्रिशिनिस्ट सांची नायक।
